Tuesday, April 30, 2019

पर्यावरण के मोर्चे पर दुनिया में नंबर वन क्यों है नॉर्वे

जलवायु के बारे में सबसे ताज़ा रिपोर्ट डराने वाली है. 'साइंस' जर्नल में छपी रिसर्च की मानें तो समंदर हमारी सोच से 40 फ़ीसदी ज़्यादा तेज़ी से गर्म हो रहा है.

जलवायु परिवर्तन पर नज़र रखने वाले यूएन के वैज्ञानिकों ने अक्तूबर 2018 में चेतावनी दी थी कि अगर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो बढ़ते तापमान की वजह से 2040 तक भयंकर बाढ़, सूखा, अकाल और जंगल की आग का सामना करना पड़ सकता है.

जलवायु परिवर्तन के ख़तरों से निपटने के लिए वैश्विक समुदाय को लंबा सफ़र तय करना है, लेकिन गुड कंट्री इंडेक्स के मुताबिक कुछ देश इसमें सकारात्मक योगदान दे रहे हैं.

इस सूचकांक का मकसद धरती और इसकी जलवायु पर अलग-अलग देशों के प्रभाव को मापना है.

इसे तैयार करने वाले स्वतंत्र नीति सलाहकार सिमॉन एन्होल्ट कहते हैं, "भूमंडलीकरण और पारस्परिक निर्भरता के युग में हर चीज का पूरी व्यवस्था पर असर पड़ता है, चाहे तुरंत हो या देर से."

"मैं ऐसा पहला इंडेक्स बनाना चाहता था जिससे यह मापा जा सके कि किसी देश का उसकी सीमाओं के बाहर पूरी मानवता और धरती पर क्या प्रभाव पड़ता है."

इस सूचकांक की टॉप 10 रैंकिंग में यूरोपीय देशों का दबदबा है, लेकिन दुनिया भर के कई देश पर्यावरण पर अपने नकारात्मक प्रभाव को कम करने की सफल कोशिशें कर रहे हैं.

हमने ऐसे 5 देशों के निवासियों से बात की और उनसे पूछा कि उनको ऐसे देश में रहना कैसा लगता है जो इस धरती को बचाने की कोशिशों में जुटा है.

धरती और जलवायु में सकारात्मक योगदान देने वाले देशों की सूची में नॉर्वे अव्वल है. पर्यावरण के लिए इसने कई पहल का नेतृत्व किया है.

नॉर्वे के लोगों ने सबसे ज़्यादा इलेक्ट्रिक कारें अपनाई हैं और सरकार ने शपथ ली है कि 2030 तक यह देश उस मुकाम पर पहुंच जाएगा जहां से वह पर्यावरण को कोई क्षति नहीं पहुंचाएगा.

प्रकृति के साथ इस देश का रिश्ता नीतियों से बहुत आगे तक है. नॉर्वे के लोगों ने खुले में रहने की अवधारणा को अपनाया है. वे सेहतमंद और खुश रहने के लिए घर के बाहर वक़्त बिताने की अहमियत को समझते हैं.

नॉर्वे में बाइक शेयरिंग प्रोग्राम चलाने वाली कंपनी "अर्बन शेयरिंग" के संस्थापक और सीईओ एक्सेल बेन्टसेन कहते हैं, "यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है. बहुत लोगों के लिए यह धर्म जैसा है."

"हम सभी मौसम में घर के बाहर समय बिताते हैं. हमारे बच्चे बाहर झपकी भी ले लेते हैं. राजधानी ओस्लो इस मामले में अद्वितीय है कि आप यहां सीधे जंगल से आ-जा सकते हैं."

2019 में यूरोपीय आयोग ने जलमार्ग बहाल करने, साइकिलिंग और सार्वजनिक परिवहन पर निवेश करने और कार्बन डायऑक्साइड उत्सर्जन को ट्रैक करने का तरीका खोजने के लिए ओस्लो को यूरोप की ग्रीन कैपिटल घोषित किया था.

इस शहर ने अपने केंद्रीय हिस्से को कार से मुक्त कर लिया है. पार्किंग स्पेस को हटाकर वहां पैदल चलने वालों और बाइक के लिए ज़्यादा जगह बनाई गई है.

नॉर्वे की घरेलू ऊर्जा ज़रूरतों का 99 फ़ीसदी हिस्सा पनबिजली से पूरा होता है, फिर भी यह देश एक प्रमुख तेल उत्पादक और निर्यातक है जो एक विवादित राजनीतिक मुद्दा बन चुका है.

ब्रिटेन के डेविड निकेल 2011 से नॉर्वे में रह रहे हैं और वहां के जीवन पर ब्लॉग लिखते हैं.

वह पूछते हैं, "क्या तेल और गैस का निरंतर उत्पादन और निर्यात उचित है क्योंकि इससे पर्यावरणीय ढांचे पर ख़र्च करने के लिए ढेर सारा पैसा मिलता है?"

"बहुत लोग सोचते हैं कि यह (ख़र्च) दूसरे शहरों और देशों को प्रेरित करेगा और अंततः एक हरी-भरी दुनिया बनेगी. लेकिन दूसरे कई लोग सोचते हैं कि यह दोहरा मापदंड है. यह आप पर निर्भर है कि आप इनमें से क्या सही समझते हैं."

यह देश इलेक्ट्रिक कार के लिए चार्जिंग स्टेशनों (जो हाल तक मुफ्त थे) का नेटवर्क बनाने में निवेश करने वाले शुरुआती देशों में है.

पुर्तगाल ने अपने नागरिकों को कम दर पर सौर ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा अपनाने को प्रेरित किया है. उनके पास ज़रूरत से ज़्यादा बिजली हो तो वे उसे वापस ग्रिड को बेच सकते हैं.

मारियाना मेगल्हेस मूल रूप से पुर्तगाल की हैं और अब ब्रिटेन में रहती हैं. वह एक ब्रांडिंग एजेंसी में संचार प्रबंधक हैं.

वह कहती हैं, "मेरे ज़्यादातर पड़ोसियों ने या तो सोलर पैनल लगवाए हैं या पानी का पंप लगाया है. मेर घर में मेरे माता-पिता ने यह पंप लगवाया है जो बारिश के पानी को साफ़ पानी में बदलता है. हम उसे पौधों में देते हैं, कपड़े धोते हैं और पालतू जानवरों को पिलाते हैं."

वह हैरान होती हैं पुर्तगाल में उनके छोटे शहर के मुक़ाबले लंदन में कितने कम इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन हैं.

चीजों को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाना और हरे कचरे से खाद बनाना पुर्तगाल के सामान्य जीवन का हिस्सा है. यहां अलग-अलग तरह के कचरे के लिए अलग डिब्बे होते हैं, बैटरी के लिए खास तौर पर.

रोजमर्रा के हरित प्रयासों को वास्तविकता में बदलने में शिक्षा ने बड़ी भूमिका निभायी है.

मेगल्हेस कहती हैं, "हाई स्कूल में पर्यावरण शिक्षा पर हमारी कई कक्षाएं होती थीं. पर्यावरण के प्रति हमारा प्यार बढ़ाने के लिए स्थानीय पार्क में हमारी कक्षाएं लगती थीं."

पुर्तगाल सदियों से कृषि प्रधान रहा है. इसने अपने प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया है.

"उत्तर में पुर्तगाल और स्पेन की सीमा पर पहाड़ों के ऊपर आप पवनचक्कियां देख सकते हैं. झीलों पर पनबिजली घर बनाए गए हैं."

दक्षिणी पुर्तगाल में रहने वाली जोआना मेंडिस कहती हैं, "हमारी प्राकृतिक परिस्थितियां अक्षय ऊर्जा के पक्ष में हैं. वह सस्ती भी हैं, इसलिए हम धीरे-धीरे उनकी तरफ जा रहे हैं."

राजधानी लिस्बन पहाड़ी पर बसी है इसलिए यहां यूरोप की दूसरी राजधानियों की तरह साइकिलें नहीं दिखतीं, लेकिन पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के दूसरे साधनों का इस्तेमाल बढ़ा है.

दो साल तक पुर्तगाल में रही अमरीका की वेंडी वेर्नेथ कहती हैं, "लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्कूटर किराये पर देने की शुरुआत हुई थी जो कि बहुत कामयाब है. शहर के आस-पास जाने के लिए लोगों ने इन इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटरों को अपना लिया है."

Thursday, April 4, 2019

माल्या के ठाठ कम नहीं- बैंक; वकील का जवाब- हर महीने खर्च 27 लाख रु घटाने को तैयार

लंदन. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के वकील जोनाथन इसाक ने कहा कि माल्या अपने महीने के खर्चों में 29,500 पाउंड (26.78 लाख रुपए) की कटौती करने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन की अदालत में बुधवार को एसबीआई के वकीलों ने कहा कि माल्या रहीसों की तरह रह रहा है। वह हर हफ्ते करीब 18,300 पाउंड (16.61 लाख रुपए) खर्च कर रहा है।

माल्या की कमाई के कई जरिए, हर महीने 7 लाख रुपए मिल रहे: वकील
एसबीआई के वकीलों ने कोर्ट में लिखित में बताया कि माल्या की जिंदगी ठाठ से गुजर रही है। उसे ऐसी कोई परेशानी नहीं जैसी सड़क पर आने के बाद किसी इंसान को होती है। उसकी आय के कई जरिए हैं। किंगफिशर बीयर यूरोप लिमिटेड और ट्रस्टों में लगी पारिवारिक संपत्ति से उसे हर महीने 7,500 पाउंड (6.80 लाख रुपए) मिलते हैं।

बैंक के वकीलों ने बताया कि माल्या ने पिछले 20 साल में रिएल एस्टेट, यॉट, स्कॉच व्हिस्की, और फॉर्मूला-1 रेसिंग से लेकर यूनाइटेड ब्रेबरेज लिमिटेड जैसे बिजनेस अपने पोर्टफोलियो में शामिल किए।

माल्या के वकील का कहना है कि उसका क्लाइंट बैंकों का कर्ज चुकाने के लिए भारत में अदालती प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहा है। किसी भी कर्जदाता को अपने अधिकारों से आगे जाने और संपत्तियां जब्त करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। माल्या अदालत द्वारा तय सीमाओं में रहता है और कुछ महीनों में यह मामला खत्म होने की उम्मीद है।

चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सली
18 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर में मतदान होना है। कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने पर्चे फेंककर चुनाव का विरोध किया था। लोगों को मतदान न करने की धमकी भी दी थी।

बीएसएफ जवानों पर छह महीने में तीसरा हमला
विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों पर 11 नवंबर को हमला किया गया था। इसमें एसआई महेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। 14 नवंबर को मतदान कराकर लौट रहे जवानों पर भी हमला किया गया। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया था।

भोपाल. कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा सदस्य रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। अब वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया को देवास और विवेक तन्खा को जबलपुर से टिकट मिला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को रीवा से उम्मीदवार बनाया गया।कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में 21 सीटों पर नामों का ऐलान कर चुकी है।

3月70城房价涨了,疫情过后是买房的好时机吗?

  中新网客户端北京4月17日电 (彭婧如)16日, 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛...