Wednesday, January 23, 2019

माया-अखिलेश से कोई दुश्मनी नहीं, हम भाजपा को हराने के लिए मिलकर काम करेंगे: राहुल गांधी

अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने सपा-बसपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए। राहुल ने कहा- अखिलेश-मायावती से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने गठबंधन किया है। हम तीनों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। हमारी विचारधारा में काफी समानता है, जहां जरूरत पड़ी हम मिलकर काम करेंगे।

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने को लेकर राहुल ने कहा- मुझे काफी खुशी है, मेरी बहन बहुत सक्षम और कर्मठ है। वो मेरे साथ काम करेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ऊर्जावान नेता हैं। दोनों को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भेजा है। चुनाव लड़ने पर फैसला खुद प्रियंका लेंगी। हम इन दोनों नेताओं की बदौलत उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदल देंगे। इन्हें दो महीने के लिए नहीं भेजा है। मिशन दिया है कि गरीब, कमजोर और विकास की विचारधारा के लिए लड़ना है।

हम कहीं बैकफुट पर नहीं खेलेंगे- राहुल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमें उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ना है। उप्र के युवा, किसान को जो चाहिए, वो कांग्रेस देगी। हमने गुजरात, उप्र समेत कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेला। जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे। उप्र में नई सोच आएगी। पॉजीटिव सोच आएगी। हम जनता के लिए राजनीति करते हैं। हम युवा, किसान से कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय भाजपा को दिया है। इन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। भाजपा वाले घबराए हुए हैं।

सोनिया के साथ दौरे पर आने वाले थे राहुल

राहुल अमेठी में प्रधानों के साथ संवाद, नुक्कड़ सभा और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का दो दिन का रायबरेली दौरा स्वास्थ्य कारणों से निरस्त हो गया। राहुल पहले मां सोनिया के साथ दौरे पर आने वाले थे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

24 जनवरी को राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सलोन विधानसभा का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगे। राहुल इससे पहले 4 जनवरी को अमेठी आने वाले थे। लेकिन, संसद सत्र चलने के कारण उस समय उनका दौरा स्थगित हो गया था। उस दिन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में दौरा किया था।

No comments:

Post a Comment

3月70城房价涨了,疫情过后是买房的好时机吗?

  中新网客户端北京4月17日电 (彭婧如)16日, 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛...